राखी बांधने का सही मुहूर्त और भद्रा काल
Punjab ujala news : प्रचलित मान्यता के अनुसार, राखी बांधने के लिए अपराह्न यानी दोपहर के बाद का समय सबसे बढ़िया माना जाता है। यदि दोपहर बाद भद्रा का साया हो, तो फिर शाम में प्रदोष काल का समय भी रक्षा बंधन के लिए उपयुक्त माना गया है।
रक्षा बंधन के लिएअपराह्न मुहूर्त: इस समय राखी बांधने के शुभ मुहूर्त की कुल अवधि 2 घंटे 37 मिनट की है, जो 1 बजकर 46 मिनट से शुरू होकर 4 बजकर 19 मिनट तक है।
रक्षा बंधन के लिये प्रदोष काल मुहूर्त: यह मुहूर्त शाम में 6 बजकर 56 मिनट से लेकर रात के 9 बजकर 07 मिनट तक है। इसकी कुल अवधि 2 घंटे 11 मिनट की है।
जानें भद्रा काल की अवधि
हिन्दू धर्म में कोई भी शुभ काम भद्रा काल में नहीं किया जाता है। साल 2024 के रक्षा बंधन पर भी भद्रा का साया है, जो राखी बांधने के लिये वर्जित है। 19 अगस्त को भद्रा काल की शुरुआत सुबह 9 बजकर 51 से मिनट से हो रही है, जो दोपहर बाद 1 बजकर 30 मिनट पर समाप्त होगी।
