Search for:
  • Home/
  • India/
  • भारत लौटने के बाद Vinesh Phogat ने दी पहली प्रतिक्रिया

भारत लौटने के बाद Vinesh Phogat ने दी पहली प्रतिक्रिया

Punjab ujala news : पेरिस से वापस भारत लौट चुकी हैं। उनके स्वागत के लिए हजारों की संख्या में खेल प्रशंसक दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे थे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। खेल प्रशंसकों के अलावा उनके साथी पहलवान भी उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे। अपने इस भव्य स्वागत पर विनेश फोगाट भावुक हो गईं और रोने लगी। हालांकि, उन्होंने अपने स्वागत के लिए आए सभी लोगों का आभार जताया और पेरिस में घटे घटनाक्रम पर पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी।

क्या बोलीं विनेश फोगाट

विनेश फोगट ने अपने बयान में कहा कि वह लोगों से मिले इस प्यार और सम्मान के लिए आभारी हैं। उन्होंने मुझे गोल्ड मेडल नहीं दिया तो क्या हुआ। लेकिन यहां पर जो प्यार और इज्जत मुझे मिली है। वह 1000 गोल्ड मेडल से ज्यादा है। विनेश फोगाट का स्वागत करने के लिए बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक और कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा भी पहुंचे थे, जो रोड शो में भी शामिल हुए।