जम्मू-कश्मीर में चुनाव से पहले गुलाम नबी आज़ाद को बड़ा झटका
Punjab ujala news : जम्मू-कश्मीर में विधानसभा की तारीखों का ऐलान हो चुका है और इसी के साथ राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है. अब गुलाम नबी आजाद को चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है. डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (DPAP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री ताज मोहिउद्दीन ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है.अब नए प्रदेश अध्यक्ष तारिक कर्रा के दिल्ली से आने के बाद डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी सोमवार या मंगलवार को वापस कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं. जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद यह पहला बड़ा बदलाव होगा.
