Search for:
  • Home/
  • Crime/
  • Kolkata Case : कल हो सकता है और हंगामा!

Kolkata Case : कल हो सकता है और हंगामा!

कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर से रेप और हत्या के बाद न सिर्फ कोलकाता बल्कि पूरे देश का मूड बदल गया है. दिल्ली में ही अस्पतालों के डॉक्टर न्याय की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आए हैं, अस्पतालों में ताले लटके हुए हैं और बेबस मरीज इलाज के लिए भटक रहे हैं. एम्स, सफदरजंग, आरएमएल, दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में पहुंचने वाले गंभीर कैंसर, दिल और किडनी के मरीजों को भी इलाज नहीं मिल रहा है। हालांकि ये उबाल अभी थमने वाला नहीं है. डॉक्टरों के मुताबिक 17 अगस्त को इससे भी बड़ी हड़ताल होने वाली है.