मनीष सिसौदिया से मिले सीएम भगवंत मान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को दिल्ली में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय नेता मनीष सिसौदिया से मुलाकात की. बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री मान ने कहा कि मनीष सिसौदिया करीब डेढ़ साल तक तानाशाही का शिकार रहे, लेकिन अंत में जीत सत्य की ही होती है. सीएम मान ने कहा कि मनीष सिसौदिया एक क्रांतिकारी शिक्षा मंत्री हैं. जांच एजेंसियों को उनके खिलाफ कुछ नहीं मिला, इसलिए सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी. हम उन्हें शुभकामनाएं देते हैं और आशा करते हैं कि वे जल्द ही दिल्ली के बच्चों के भविष्य के लिए अपना काम फिर से शुरू करेंगे।
दरअसल, शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन भी था. इसीलिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की. उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल भी जल्द ही बाहर आएंगे. जांच एजेंसियों के पास केजरीवाल और आप नेताओं के खिलाफ कोई सबूत नहीं है. उनका एकमात्र उद्देश्य किसी भी तरह से उन्हें जेल में रखना है।
