Stree 2 ने पहले ही दिन बना दिया नया रिकॉर्ड
Punjab ujala news : बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2’ का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जब फिल्म रिलीज हुई तो उसने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। इसकी आंधी में अक्षय कुमार की ‘खेल खेल में’ और जॉन अब्राहम की फिल्म ‘वेदा’ भी उड़ गई। ‘स्त्री 2’ ने ओपनिंग डे पर 46 करोड़ का बिजनेस कर डाला। वहीं दूसरे दिन की कमाई को मिलाकर अब तक इसने 55.61 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है।आपको बता दें कि ‘स्त्री 2’ का यह बॉक्स ऑफिस कलेक्शन Sacnilk की ताजा रिपोर्ट के हिसाब से है। जिस तरह दर्शकों में फिल्म को लेकर क्रेज देखा जा रहा है, आने वाले वीकेंड में श्रद्धा और राजकुमार की यह फिल्म उम्मीद से ज्यादा कलेक्शन करते हुए मेकर्स को सरप्राइज देगी।
