Search for:
  • Home/
  • Crime/
  • जैन मंदिर से अष्टधातु की मूर्तियां और छत्र चोरी

जैन मंदिर से अष्टधातु की मूर्तियां और छत्र चोरी

उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड में जैन समाज सहित जन-जन की आस्था से खिलवाड़ हुआ है। झांसी महानगर के मेडिकल एरिया स्थित भगवान महावीर करुणास्थली जैन मन्दिर से अष्टधातु की (सिद्ध परमेष्ठि और महावीर भगवान) मूर्तियां, सिंहासन, छत्र, पंचमेरू, अष्ट प्रातिहार्य चोरी हो गई हैं। गुरुवार 15 अगस्त 2024 की रात्रि लगभग 1 बजे के आसपास चोरी हुई, जिसके बाद बुंदेलखंड के जैन समाज में काफी रोष व्याप्त है।