चुनाव आयोग की अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस आज
Punjab ujala news : चुनाव आयोग ने आज 3 बजे अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है, जिसमें जम्मू कश्मीर समे 4 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होगा। जम्मू कश्मीर के अलावा हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड में भी चुनाव होने हैं। धारा 370 हटने के बाद जम्मू कश्मीर में पहले विधानसभा चुनाव होंगे। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा इंतजामों का जायजा ले लिया गया है। इसके लिए चुनाव आयोग ने गत 14 अगस्त को केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला के साथ बैठक की थी। 9 अगस्त को मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने अपनी टीम के साथ जम्मू-कश्मीर का दौरा भी किया था। इसके बाद ही चुनाव तारीखों का ऐलान करने का फैसला लिया गया।
