थोड़ी देर में ISRO के EOS-08 सैटेलाइट की लॉन्चिंग
Punjab ujala news : इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) आज अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट-8 (EOS-08) लॉन्च करेगा, जिसे देश के सबसे छोटे रॉकेट SSLV-D3 से पृथ्वी की कक्षा से बाहर करीब 450 किलोमीटर ऊपर स्थापित किया जाएगा। यह एक साल तक काम करेगा। इसका मकसद पर्यावरण और आपदा को लेकर सटीक जानकारी देना है। सैटेलाइट को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च करने की तैयारी है।
