Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा के लिए रूट डायवर्जन

स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा के लिए रूट डायवर्जन

Punjab ujala news : कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारी के लिए 15 अगस्त के लिए रूट डायवर्जन लागू किया है इस मौके पर सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक, कुछ मार्ग सामान्य वाहनों के लिए प्रतिबंधित रहेंगे, जिसमें डायवर्जन शामल हैं।आप को बता दें कि डायवर्जन वाले प्रमुख चौराहों में समरा चौक, गीता मंदिर चौक, मसंद चौक, रेड क्रॉस जंक्शन, टी पॉइंट खालसा स्कूल और प्रताप पुरा जंक्शन शामिल हैं।

सामान्य वाहनों के लिए प्रतिबंधित प्रवेश वाले मार्ग इस प्रकार हैं:

1. समरा चौक – चुनमुन चौक – मिल्क बार चौक – रेड क्रॉस मोड़

2. गीता मंदिर चौक – चुनमुन चौक – टी प्वाइंट एपीजे कॉलेज

3. मसंद चौक – मिल्क बार चौक – गुरु नानक मिशन चौक

आम जनता को असुविधा से बचने और परेशानी मुक्त यात्रा सुनिश्चित करने के लिए अपने मार्गों की पहले से योजना बनाने की सलाह दी जाती है।