अदम्य साहस दिखाने वाले 2 अफसरों को मिला शौर्य चक्र, 11 बहादुरों को नौसेना मेडल
Punjab ujala news : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भारतीय नौसेना के 13 अफसरों को वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बहादुरों को सम्मानित किया। कैप्टन शरद सिंसनवाल, लेफ्टिनेंट कमांडर कपिल यादव को शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है। वहीं, कैप्टन बृजेश नांबियार, कैप्टन राजाबाबू शर्मा, कमांडर राहुल शर्मा, लेफ्टिनेंट कमांडर वैभव त्यागी, लेफ्टिनेंट कमांडर हरदीप सिंह, लेफ्टिनेंट कमांडर नवीन राठी, लेफ्टिनेंट कमांडर हर्षुल भट्ट, वीर सिंह यादव एमसीपीओ I (जीएस), अविनाश चौधरी एलएस (जीडब्ल्यू) जीआई, विशाल सी I (एमसी) और पार्स राणा एमई I को नौसेना पदक से सम्मानित किया गया है।
