आईएमडी ने पंजाब को 3 और 4 जुलाई को सतर्क रहने की दी चेतावनी
Punjab ujala news :देश के कई हिस्सों में जमकर बारिश हो रही है. उत्तर-पश्चिम भारत के कई इलाकों में अगले कुछ दिनों में भारी बारिश होने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, अगले चार से पांच दिनों (मानसून अपडेट) के दौरान उत्तर-पश्चिम, पूर्व और उत्तर-पूर्व भारत में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक 3 और 4 जुलाई को पंजाब में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश की संभावना है. दिल्ली में 1 से 3 जुलाई, हरियाणा-चंडीगढ़ में 4 जुलाई, हिमाचल प्रदेश में 3 और 4 जुलाई, पूर्वी राजस्थान में 2 जुलाई से 4 जुलाई के दौरान भारी बारिश होने की संभावना है. हिमाचल प्रदेश में 1 से 2 जुलाई तक अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है.
