कई जगह लगातार 2 दिन बंद रहेंगे बैंक
Punjab ujala news : महीने की शुरुआत से पहले ही बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी हो जाती है। हर महीने की तरह जुलाई महीने में बैंक कब-कब बंद रहेंगे। इसके बारे में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की बैंक हॉलिडे लिस्ट में जानकारी दे दी गई है। अगर पिछले महीने यानी जून में आप अपना बैंक से जुड़ा काम नहीं कर पाएं हैं, तो इस महीने निपटाने का मौका है। हालांकि, कुछ राज्यों में बैंकों की छुट्टी कई दिनों तक रहने वाली हैं। कहीं लगातार 4 दिन बैंक बंद रहेंगे तो कुछ जगहों पर लगातार दो दिनों तक बैंकों की छुट्टी रहने वाली है।
जुलाई में कुल 12 दिन बैंक बंद
जुलाई के महीने में कुल 12 दिनों के लिए बैंकों की छुट्टी रहने वाली हैं। इन छुट्टियों में दूसरा और चौथा रविवार शामिल है। इसके अलावा कुछ खास अवसर होने के कारण भी बैंकों की छुट्टी रहेगी। आइए जानते हैं कि जुलाई में कब-कब बैंक बंद रहेंगे?
3 जुलाई को यहां बंद रहेंगे बैंक
1 जुलाई और 2 जुलाई को देश के सभी बैंक खुले रहेंगे। हालांकि, 3 जुलाई, बुधवार शिलांग में सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी। इस दिन बेहदीनखलम है और इस अवसर पर बैंकों की छुट्टी रहेगी।
