Search for:
  • Home/
  • Crime/
  • PoK में टूट गई जेल, भाग निकले 20 आतंकी

PoK में टूट गई जेल, भाग निकले 20 आतंकी

पीओके की जेल अचानक से टूट गई और जेल में बंद 20 आतंकी भाग निकले। आतंकियों को भागता देखकर पुलिस ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस गोलीबारी में 1 आतंकी की मौत हो गई।

सीसीटीवी फुटेज आई सामने

पीओके के रावलकोट में स्थित जेल टूटने के बाद सभी खूंखार आंतकी एक-एक करके भागने लगे। जेल से भारते हुए आतंकियों का वीडियो बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आतंकी दबे पांव जेल से फरार हो रहे हैं। हालांकि इससे पहले आतंकी भाग पाते पुलिस को इसकी भनक लग गई। पुलिस ने कैदियों को पकड़ने की पुरजोर कोशिश की। मगर आतंकी भाग निकलने में कामयाब रहे। पुलिस को मजबूर होकर गोली चलानी पड़ी। इस गोलीबारी में 1 आतंकी की मौके पर ही मौत हो गई।

सर्च ऑपरेशन जारी

ये मामला पीओके के रावलकोट का है। पीओके की पुलिस ने जेल से फरार आतंकियों की लिस्ट जारी की है। इसी के साथ आसपास के इलाकों में भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। 19 आतंकियों की तलाश जारी है। पुलिस ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया है। हालांकि अभी तक किसी भी आतंकी के पकड़े जाने की खबर सामने नहीं आई है।