AAP मंत्री आतिशी मार्लेना की हालत नाजुक
Punjab ujala news : आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली की जल मंत्री आतिशी मार्लेना की हालत नाजुक हो गई है। बीती रात आतिशी का शुगर लेवल अचानक से कम होने लगा। जिससे उनकी तबीयत खराब हो गई। आतिशी को दिल्ली के लोक नायक जय प्रकाश नारायण (LNJP) अस्पताल में भर्ती किया गया है। आतिशी पिछले पांच दिन से दिल्ली में पानी की किल्लत को लेकर अनशन कर रही थीं। इस अनिश्चितकालीन अनशन के कारण आतिशी ने पांच दिन से कुछ नहीं खाया है। जिसकी वजह से आतिशी का ब्लड शुगर लेवल 36 पहुंच गया है।
ICU में भर्ती
आम आदमी पार्टी के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आधी रात को आतिशी का शुगर लेवल कम होने लगा था। सुबह करीब 3 बजे आतिशी का शुगर 36 पहुंच गया। डॉक्टरों ने आतिशी को तुरंत भर्ती होने की सलाह दी। आतिशी को एंबुलेंस से LNJP अस्पताल ले जाया गया। आतिशी की हालत काफी नाजुक है और उन्हें ICU में भर्ती किया गया है।
