Search for:
  • Home/
  • India/
  • National : ओम बिड़ला होंगे लोकसभा स्पीकर, थोड़ी देर में दाखिल करेंगे नामांकन

National : ओम बिड़ला होंगे लोकसभा स्पीकर, थोड़ी देर में दाखिल करेंगे नामांकन

Punjab ujala news : 18वीं लोकसभा के पहले सत्र के दूसरे दिन आज लोकसभा स्पीकर और डिप्टी स्पीकर को लेकर नामांकन होना है। आज नामांकन करने का आखिरी दिन भी है। इस बीच खबर है कि पूर्व स्पीकर ओम बिड़ला के नाम पर इंडिया और एनडीए के सांसदों के बीच सहमति बन गई है। थोड़ी देर में पीएम मोदी संसद में स्पीकर का प्रस्ताव पेश करेंगे। इसके अलावा डिप्टी स्पीकर का पद भी विपक्ष को देने के लिए आम सहमति बन गई है। हालांकि ओम बिड़ला के नाम को लेकर अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।संसद भवन में प्रधानमंत्री के कार्यालय में नरेंद्र मोदी और ओम बिड़ला के बीच बैठक हुई। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और संसदीय कार्य मंत्री किरन रिजिजू भी मौजूद रहे।