Search for:
  • Home/
  • India/
  • मौसम विभाग से अच्छी खबर, मौसम होने वाला है ठंडा

मौसम विभाग से अच्छी खबर, मौसम होने वाला है ठंडा

Punjab ujala news : पंजाब के कुछ हिस्सों में कल हुई बारिश से गर्मी से राहत मिली है. सोमवार को दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिली. अब मौसम विभाग ने अच्छी खबर दी है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 25 जून को मानसून काफी सक्रियता दिखाएगा.

मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में मौसम बदलने वाला है. इसके अलावा 25, 26 और 27 जून को बारिश का अनुमान जताया गया है. 27 से 28 जून तक पंजाब में भी मॉनसून सक्रिय रहने वाला है. इसलिए अगले कुछ हफ्तों तक ठंड जारी रहेगी।