National : दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल तैयार
Punjab ujala news : भारत में दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज बनकर तैयार हो गया है। जम्मू-कश्मीर में चिनाब नदी के ऊपर भारतीय रेलवे ने वो करिश्मा करके दिखाया है, जिसे दुनिया का 8वां अजूबा कहा जाए तो गलत नहीं होगा। रामबन जिले के संगलदान और रियासी के बीच यह पुल बना है, जिस पर रेल सेवाएं जल्द ही शुरू होंगी। बीते दिन इस पुल पर ट्रायल रन किया गया। जल्द ही PM मोदी इसे देश को समर्पित करेंगे।
