झारखंड के चाईबासा में एनकाउंटर में मारे गए 4 नक्सली
Punjab ujala news : झारखंड के चाईबासा में एनकाउंटर में 4 नक्सली मारे गए हैं। सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक महिला समेत 4 नक्सली ढेर हुए हैं। मुठभेड़ की घटना जिले के नक्सल प्रभावित गुवा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह की है। वहीं सुरक्षाबलों ने 2 नक्सलियों को पकड़ने में भी कामयाबी हासिल की है, जिसमें एक एरिया कमांडर और एक महिला नक्सली शामिल है।
