Search for:
  • Home/
  • Jalandhar/
  • Political : जालंधर पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर

Political : जालंधर पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर

Punjab ujala news : कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व मंत्री शशि थरूर आज दोपहर जालंधर के एक स्थानीय होटल में पहुंचे। जहां उन्होंने मीडिया के साथ खुलकर बातचीत की और जमकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। थरूर ने कहा- इस बार चन्नी को वोट देकर जिता दें। जिससे केंद्र में हमारी सरकार बनाने में फायदा मिले। क्योंकि अगर इस बार बीजेपी ने सरकार बनाई तो लोकतंत्र खतरे में आ जाएगा।

बीजेपी सरकार पर भड़के थरूर, बोले- लोकतंत्र खतरे में है

शशि थरूर ने कहा- इस समय देश बहुत गंभीर स्थिति में है। देश को बचाना है तो बीजेपी को दोबारा सत्ता में नहीं आने देना होगा। इसलिए मैं चरणजीत सिंह चन्नी के लिए वोट मांग रहा हूं। चन्नी की जीत से दिल्ली में सरकार को फायदा मिलेगा।

थरूर ने कहा- बीजेपी लोगों में जहरीला इंजेक्शन भरने का काम कर रही है। लोगों को बीजेपी धर्म और जाती के आधार बांट रही है। जो हिंदू, सिख, मुस्लिम, ईसाई और अन्य धर्म पहले इकट्ठा रहते थे, उन्हें बीजेपी ने कई हिस्सों में बांट दिया। थरूर ने कहा- जिन नेताओं ने पार्टी छोड़ी, उन्होंने सिर्फ कुछ समय का फायदा देखा, मगर लंबे समय में क्या होगा, इस पर उनका ध्यान नहीं किया गया।