हेलीकॉप्टर का चक्कर लगाने वाले जल्द ही जेल की सलाखों के पीछे होंगे : PM Modi
Punjab ujala news : पीएम नरेंद्र मोदी ने काराकाट लोकसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बड़ा बयान दिया है. दरअसल पीएम मोदी ने बिहार के लोगों को गारंटी देते हुए कहा कि जल्द ही नौकरी के बदले जमीन लिखवाने वालो को जेल भेजा जाएगा. वहीं हेलीकॉप्टर का दौरा समाप्त होते ही भ्रष्टाचारी करने वाले जेल जाएंगे. हेलीकॉप्टर का चक्कर लगाने वाले जल्द ही जेल की सलाखों के पीछे होंगे. दरअसल लोकसभा चुनाव के सातवें चरण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर बिहार के अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे हैं. पीएम नरेंद्र मोदी ने पटना के बिक्रम में रामकृपाल यादव के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद काराकाट और सासाराम लोकसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित किया.
पीएम मोदी ने कहा कि इंडी अलायंस से हताशा से भरे हुए हैं. ये लोग नकारात्मकता से भरे हुए हैं. विपक्ष की राजनीति डरने और डराने की. मोदी इनकी धमकी से डरने वाला नहीं है. 4 जून को विपक्ष के लोग एक दूसरे के कपड़े फाड़ेंगे. हार का ठीकरा एक दूसरे पर फोड़ते दिखेंगे. कांग्रेस और राजद डरपोक है. मोदी डर की राजनीति नहीं करती है. मोदी ने सेना को घर में घुस कर मारने की छूट दी है. राजद के शासन में नक्सली लोगों को डराते थे. गरीब को लूटने वालों को मोदी छोड़ता नहीं है.
