Jobs : देश भर में निकली हजारों पदों पर भर्ती
Punjab ujala news : सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) की तलाश में बैठे उम्मीदवारों के लिए ये खबर बड़े ही काम की होने वाली है. देश भर में हजारों पद पर भर्ती निकली है. जिनके लिए उम्मीदवार सम्बंधित आधिकारिक साइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. कुछ नौकरियों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख भी बेहद करीब आ चुकी है. आप यहां नौकरियों से जुड़ी डिटेल्स चेक कर सकते हैं.डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन की ओर से एंगेजमेंट मैनेजर के पदों पर भर्ती निकाली गई है. इस अभियान के जरिए कुल 14 पद भरे जाएंगे. जिनके लिए आवेदन करने की प्रोसेस शुरू हो गई है. इच्छुक और पात्र उम्मीदवार भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए आधिकारिक साइट पर जा सकते हैं. अभियान के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 11 जून 2024 तय की गई है. इन पद पर उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा.
कोंकण रेलवे रिक्रूटमेंट लिमिटेड (KRCL) ने डिप्टी चीफ ट्रैफिक मैनेजर के पद पर भर्ती निकाली है. जिसके लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आवेदन पत्र dycpo.shailesh@krcl.co.in पर ईमेल कर सकते हैं. भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 जून 2024 है. गुजरात हाई कोर्ट ने अंग्रेजी स्टेनोग्राफर ग्रेड- II और ग्रेड-III पदों के लिए आवेदन जारी किए हैं. इच्छुक उम्मीदवार 26 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. अभियान के जरिए 245 पद भरे जाएंगे. जिनके लिए अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट gujarathighcourt.nic.in पर जाना होगा.इंटीग्रल कोच फैक्ट्री, चेन्नई में अपरेंटिसशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. योग्य उम्मीदवार आईसीएफ चेन्नई की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 जून 2024 है. अभियान के जरिए कुल 1010 पद भरे जाएंगे, जिनमें से 680 पद फ्रेशर्स के लिए और 330 पद आईटीआई (ITI) वालों के लिए हैं. उम्मीदवारों को 10वीं या 12वीं पास होना चाहिए और उनकी आयु 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
