Political : वोटिंग के बीच बंगाल में हिंसा! BJP ने ममता बनर्जी को घेरा
Punjab ujala news : लोकसभा चुनाव के छठे चरण में दिल्ली की सभी सात सीट सहित छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 58 सीट के आज मतदान शुरू हो गया है. वरिष्ठ वकील और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए जारी मतदान के बीच बड़ा बयान दिया है. उन्होंने आगे कहा कि ‘मुझे जो जानकारी मिल रही है वह यह है कि पांचवें, छठे और सातवें चरण में बहुत सारे बदलाव हुए हैं. पांचवें और छठे चरण में जो तेजी है, वह पहले के चरण में नहीं थी. लोग राम मंदिर के बारे में नहीं बल्कि महंगाई, बेरोजगारी और अन्य मुद्दों के बारे में बात कर रहे हैं जिनका स्थानीय स्तर पर प्रभाव पड़ता है और भाजपा को इन चरणों में बहुत नुकसान होगा.’
पूर्व भारतीय क्रिकेट के कप्तान एमएस धोनी लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के लिए अपना वोट डालने के लिए रांची के एक मतदान केंद्र पर पहुंचे. बता दें कि आज छठे चरण में झारखंड में भी मतदान हो रहा है.
दोपहर 1 बजे तक लगभग 40% मतदान दर्ज किया गया है.
झारखंड – 42.54 प्रतिशत
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली – 34.37 प्रतिशत
ओडिशा – 35.69 प्रतिशत
उत्तर प्रदेश – 37.23 प्रतिशत
पश्चिम बंगाल – 54.80 प्रतिशत
बिहार – 36.48 प्रतिशत
हरियाणा – 36.48 प्रतिशत
जम्मू और कश्मीर – 35.22
इस बीच बंगाल से हिंसा की खबर सामने आई है. जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में पीडीपी प्रमुख और अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट से उम्मीदवार महबूबा मुफ्ती ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ विरोध प्रदर्शन किया. वहीं दिल्ली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोनिया गांधी के साथ वोट डाला.
पश्चिम बंगाल के तामलुक में एक तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है. तृणमूल कांग्रेस ने इसके पीछे बीजेपी का हाथ होने का आरोप लगाया है.राष्ट्रीय राजधानी के अलावा उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की सभी 10, बिहार और पश्चिम बंगाल की आठ-आठ, ओडिशा की छह, झारखंड की चार और जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर होगा. इसके अलावा ओडिशा की 42 विधानसभा सीट पर भी मतदान हो रहा है.
