Crime : रात 2 बजे पुलिस को चकमा देकर अस्पताल से फरार हुआ नामज़द गैंगस्टर
तरनतारन से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. तरनतारन के सिविल अस्पताल से गैंगस्टर राजू शूटर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है। चरणजीत सिंह उरग राजू शूटर का अस्पताल में इलाज चल रहा था. बताया जा रहा है कि रात करीब 2 बजे राजू शूटर के साथी मोटरसाइकिल पर आए और बंदूक की नोक पर राजू को लेकर फरार हो गए.
राजू शूटर को पुलिस ने पिछले साल दिसंबर में झाबल के पास से मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया था। राजू शूटर के पैर में गोली लगी है और उसका इलाज चल रहा है. राजू शूटर पिछले साल ढोटियां में हुई बैंक डकैती समेत कई अन्य आपराधिक घटनाओं में शामिल है. पुलिस ने फरार राजू शूटर की तलाश शुरू कर दी है.
