जालंधर : सिर कटी गाय मिलने से गुस्साए हिंदू संगठन
Punjab ujala news : कपूरथला रोड जालंधर कुंज के पास देर रात गाय के अवशेष मिलने के बाद हिंदू संगठनों ने हंगामा कर दिया। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह पूरे मामले को शांत कराया। हिंदू नेताओं का आरोप है कि कुछ शरारती तत्व गायों को काटकर उक्त क्षेत्र में फेंक देते हैं। यह सिर्फ हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का प्रयास है। थाना मकसूदा की मंड चौकी की पुलिस ने मौके पर नेताओं के बयान दर्ज किए और जांच शुरू कर दी।
