Search for:
  • Home/
  • Haryana/
  • किसान आंदोलन के कारण हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, जम्मू जाने वाली ये ट्रेनें प्रभावित

किसान आंदोलन के कारण हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, जम्मू जाने वाली ये ट्रेनें प्रभावित

हरियाणा और पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन के कारण हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड और जम्मू जाने वाले कई लोग प्रभावित होंगे। इसमें कुछ ट्रेनें प्रारंभिक स्टेशनों से रद्द रहेंगी, कुछ गंतव्य स्टेशनों तक नहीं जाएंगी और कुछ ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी. यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने शेड्यूल जारी कर दिया है.उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि किसान आंदोलन के कारण 8 ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा. ये है इन ट्रेनों का शेड्यूल.

रद्द रेल सेवाएँ (प्रारंभिक स्टेशन से)

गाड़ी संख्या 04574 लुधियाना-भिवानी पैसेंजर रेलसेवा 18 अप्रैल को रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 04571 भिवानी-धुरी सवारी गाड़ी सेवा 18 अप्रैल को रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 04572 धूरी-सिरसा सवारी गाड़ी सेवा 19 अप्रैल को रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 04573 सिरसा-लुधियाना सवारी गाड़ी सेवा 19 अप्रैल को रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 04576 लुधियाना-हिसार सवारी गाड़ी सेवा 18 अप्रैल को रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 04575 हिसार-लुधियाना सवारी गाड़ी सेवा 18 अप्रैल को रद्द रहेगी।