भीषण सड़क हादसे में एसीपी और गनमैन की दर्दनाक मौत
Punjab ujala news : लुधियाना के समराला के दयालपुरा गांव के पास फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा हो गया. फॉर्च्यूनर कार में सवार एसीपी और उनके गनमैन की मौत हो गई। जबकि एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक एसीपी की पहचान संदीप और बंदूकधारी की पहचान परमजोत के रूप में हुई है। जब उन्हें डीएमसी अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
हादसा देर रात समराला के दयालपुरा बाईपास पर हुआ. पुलिसकर्मियों की फॉर्च्यूनर कार और सामने से आ रही स्कॉर्पियो कार के बीच जोरदार टक्कर होने से फॉर्च्यूनर कार में आग लग गई. इस दर्दनाक हादसे में लुधियाना में तैनात ए.सी.पी. संदीप सिंह और उनके गनमैन की मौत हो गई है जबकि पुलिस अधिकारी के वाहन के चालक की हालत गंभीर है।लुधियाना की ईस्ट सब डिविजन में तैनात एसीपी संदीप सिंह अपने गनमैन प्रभजोत सिंह और ड्राइवर के साथ फॉर्च्यूनर कार में चंडीगढ़ जा रहे थे। जब उनकी कार समराला के दयालपुरा गांव के पास हाईवे पर पहुंची तो एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इससे फॉर्च्यूनर अनियंत्रित हो गई और कार में आग लग गई.
