Search for:
  • Home/
  • International/
  • अमेरिका में एक और भारतीय छात्र की मौत, 3 महीने में 10 की मिली लाश

अमेरिका में एक और भारतीय छात्र की मौत, 3 महीने में 10 की मिली लाश

Punjabb ujala news : अमेरिका में भारतीय छात्रों की मौत के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. यहां अब ओहायो राज्य में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई है. वर्ष 2024 की शुरुआत से लेकर अब तक पिछले 3 महीनों में भारतीय या भारतीय मूल के 10वें छात्र की मौत थी. पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है.न्यूयॉर्क स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘ओहायो के क्लीवलैंड में एक भारतीय छात्र श्री उमा सत्य साईं गड्डे के दुर्भाग्यपूर्ण निधन से गहरा दुःख हुआ.’

हाल के सप्ताहों में अमेरिका में भारत और भारतीय मूल के छात्रों की मौत की घटनाएं बढ़ी हैं. इससे भारत और भारतीय अमेरिकी समुदाय में चिंता बढ़ गई है. इससे पहले अमेरिका के जॉर्जिया में 25 साल के विवेक सैनी की एक ड्रग एडिक्ट ने हत्या कर दी थी. वहीं 19 वर्षीय श्रेयस रेड्डी बेनिगर ओहायो में ही मृत पाया गया था. श्रेयस ओहायो में लिंडनर स्कूल ऑफ बिज़नेस का स्टूडेंट था.