Search for:
  • Home/
  • Accident/
  • NIA की टीम पर फिर हमला, 150 ग्रामीणों ने घेर ली कार

NIA की टीम पर फिर हमला, 150 ग्रामीणों ने घेर ली कार

Punjab ujala news : पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए की टीम पर एक बार फिर हमले कर दिया गया. एनआईए ने बताया कि इस हमले में एजेंसी का एक अधिकारी घायल हो गया.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, एनआईए की टीम शनिवार सुबह यहां तृणमूल कांग्रेस के नए नेता के घर पर वर्ष 2022 में हुए बम धमाकों की जांच के लिए पहुंची थी. एनआईए अधिकारी यहां दो आरोपियों को पकड़कर जब उन्हें साथ ले जाने लगे, तब मौके पर करीब 150 ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और उसने NIA अधिकारियों को रोकने के कोशिश की और गाड़ियों पर पथराव कर दिया.यह घटना शनिवार तड़के करीब 5.30 बजे की है. एनआईए की टीम केंद्रीय सुरक्षा बल को भी ले साथ गई थी. उनकी मदद से एनआईए की टीम गिरफ्त में लिए गए आरोपियों को लेकर कोलकाता के लिए रवाना हो गई.