चुनाव के पहले ही कांग्रेस और सपा को बड़ा झटका
Punjab ujala news : मध्य प्रदेश में गठबंधन को बड़ा झटका लगा है. यहां के खजुराहो सीट से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी मीरा यादव का नामांकन निरस्त कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि नामांकन फॉर्म पर हस्ताक्षर नहीं करने और पुरानी नामावली के चलते पन्ना जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ने मीरा यादव का नामांकन निरस्त कर दिया. अब खजुराहो में सिर्फ बीजेपी प्रत्याशी वीडी शर्मा ही अकेले रह गए. सीट समझौते के तहत कांग्रेस ने खजुराहो सीट समाजवादी पार्टी को दी थी.
लोकसभा चुनाव में मतदान से पहले ही समाजवादी पार्टीह और कांग्रेस के लिए यह बड़ा झटका है. समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी का नामांकन निरस्त होने से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. मध्य प्रदेश के राजनीतिक इतिहास की य बड़ी घटना है.
मनोज यादव के नाम पर शुरू हुआ था विरोध
मध्य प्रदेश में इंडिया गठबंधन के समझौते के तहत खजुराहो लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी ने चार दिन पहले डॉक्टर मनोज यादव को मैदान में उतारा था. डॉ मनोज यादव को टिकट दिए जाने के बाद विरोध शुरू हो गया, जिसके बाद समाजवादी पार्टी ने उनका टिकट बदल दिया. इसके बाद यहां से मीरा दीपक यादव को मैदान में उतरा गया.
