पंजाब में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ी कटौती
Punjab ujala news : तेल विपणन कंपनियों ने आज 5 अप्रैल, 2024 को देश भर में पेट्रोल और डीजल की नवीनतम कीमतें (पेट्रोल डीजल नवीनतम कीमत) जारी कर दी हैं। सभी शहरों के लिए तेल के नए रेट हर दिन सुबह 6 बजे अपडेट किए जाते हैं। आज देश के कई राज्यों में पेट्रोल और डीजल सस्ता हो गया है, जबकि कुछ में कीमतों में मामूली बढ़ोतरी देखी गई है।साथ ही कुछ राज्य ऐसे भी हैं जहां पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर हैं। आइए जानते हैं देश के अलग-अलग शहरों में पेट्रोल-डीजल के नए रेट (Petrol diesel Price Today) क्या हैं.
महानगरों में आज पेट्रोल-डीजल के दाम-
दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर है.
– मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपये और डीजल 90.76 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर
इसके अलावा पंजाब में पेट्रोल की कीमत 22 पैसे घटकर 96.59 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 25 पैसे घटकर 86.85 रुपये प्रति लीटर हो गई है. इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में भी पेट्रोल-डीजल के दाम घटे हैं
