मौसम विभाग ने 9 अप्रैल तक जारी किया अलर्ट!
देश के कई हिस्सों में गर्मी ने कहर बरपाया है. कई राज्यों में तापमान 40 के पार पहुंच गया है और बारिश का दौर जारी है. इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले पांच दिनों तक अरुणाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, पंजाब और अन्य राज्यों सहित विभिन्न राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि जैसी स्थिति की भविष्यवाणी की है।
आईएमडी के अनुसार, पूर्वोत्तर भारत में 7 अप्रैल तक बारिश/तूफान की गतिविधि जारी रहने की संभावना है। पूर्वी और प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों में 5 से 6 अप्रैल तक लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है। बता दें कि मौसम विभाग ने आने वाले महीनों में भारत के कई राज्यों में ”अत्यधिक गर्मी” पड़ने की संभावना जताई थी।उत्तर आंतरिक कर्नाटक 5 अप्रैल तक, ओडिशा 5 से 7 अप्रैल तक, गंगीय पश्चिम बंगाल झारखंड, तेलंगाना और रायलसीमा 5 से 6 अप्रैल तक; तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के विभिन्न हिस्सों में 6 अप्रैल, 2024 तक जारी रहने की संभावना है। 6 अप्रैल 2024 तक ओडिशा और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में गर्म रात की स्थिति बनी रहने की संभावना है।
