सोमालिया तट से पकड़े गए 9 समुद्री लुटेरे भारत लाए गए
Punjab ujala news : सोमालिया तट से पकड़ कर भारत लाए गए नौ समुद्री लुटेरों को बुधवार को नौसेना ने मुंबई पुलिस के हवाले कर दिया है. बता दें कि सोमालिया के पूर्व में 9 समुद्री लुटेरों से भारतीय नौसेना ने 23 पाकिस्तानी नागरिकों को रेस्क्यू किया था. सभी समुद्री लुटेरों पर मेरिटाइम एंटी पायरेसी एक्ट 2022 के तहत कानूनी कार्रवाई होगी.
बता दें कि 29 मार्च को भारतीय नौसेना के INS त्रिशूल और INS सुमेधा ने फ़िशिंग वेसल अल कम्बार को 9 समुद्री लुटेरों से छुड़ाया था. 3 अप्रैल को नौसेना के INS त्रिशूल समुद्री लुटेरों को मुंबई लेकर पहुंचा. पोत पर चालक दल के 23 पाकिस्तानी नागरिक सवार थे. बंधक बनाने की यह घटना 29 मार्च को हुई थी. सुमद्री लुटेरों ने ईरानी ध्वज वाले पोत को बंधक बना लिया था, जिसके बाद भारतीय नौसेना ने कार्रवाई करते हुए इन्हें पकड़ा था.
