Search for:
  • Home/
  • Crime/
  • लखनऊ एयरपोर्ट से महिला संग फरार हुए 30 तस्‍कर

लखनऊ एयरपोर्ट से महिला संग फरार हुए 30 तस्‍कर

Punjab ujala news : लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्‍ट्रीय एयरपोर्ट से फरार हुए 30 तस्‍कर कस्‍टम के पास एक ऐसी चीज भूल गए हैं, जिसकी वजह से उनका गिरफ्त से बाहर रहना लगभग असंभव हो जाएगा. लखनऊ कस्‍टम अधिकारियों के पास मौजूद इसी चीज की मदद से न केवल लखनऊ पुलिस अपनी रणनीति तैयार कर रही है, बल्कि आईबी भी फरार आरोपियों के लिए एक्टिव हो गई है. 

उल्‍लेखनीय है कि शारजाह से लखनऊ आने वाली फ्लाइट से सोमवार सुबह करीब 7.10 बजे 36 आरोपियों को फ्लाइट से हिरासत में लिया गया था. इन सभी को डीआरआई के इंटेल पर सोना और सिगरेट की तस्‍करी के आरोप में हिरासत में लिया गया था. तलाशी के दौरान, इनके कब्‍जे से 3.5 करोड़ रुपए का सोना, 25 लाख रुपए नगद और विदेशी सिगरेट की स्टिक्‍स बरामद की गईं थी. 

कस्‍टम अधिकारी के अनुसार, पूछताछ के दौरान एक महिला सहित छह आरोपियों ने सोने के बॉडी कंसीलमेंट की बात स्‍वीकार की थी, लिहाजा सभी तस्‍करों की बॉडी का एक्‍स-रे कराया जा रहा था. इसी बीच, एक तस्‍कर ने बीमारी का बहाना बनाया और तुरंत इलाज मुहैया कराने की जिद करने लगा. अधिकारी अपनी प्रतिक्रिया देते, इससे पहले दूसरे आरोपियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया.