दिल्ली हाई कोर्ट से अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत
Punjab ujala news : अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार- दिल्ली हाई कोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पद से हटाने के लिए दायर दूसरी जनहित याचिका खारिज कर दी है. हालाँकि, अदालत ने कहा कि कभी-कभी व्यक्तिगत हितों को राष्ट्रीय हित के अधीन करना पड़ता है।आपको बता दें कि इससे पहले भी कोर्ट ने ऐसी एक याचिका को खारिज कर दिया था. कोर्ट ने कहा कि इसमें न्यायिक हस्तक्षेप नहीं किया जा सकता.
