Search for:
  • Home/
  • Jalandhar/
  • सांसद रिंकू और विधायक शीतल अंगुराल हो सकते हैं बीजेपी में शामिल!

सांसद रिंकू और विधायक शीतल अंगुराल हो सकते हैं बीजेपी में शामिल!

Punjab ujala news : पंजाब में आज बड़ी सियासी हलचल मची है. आज कई बड़े नेता बीजेपी में शामिल हुए हैं. इनमें आप सांसद सुशील कुमार रिंकू और विधायक शीतल अंगुराल का नाम भी शामिल है. शीतल अंगुराल ने इस्तीफा दे दिया है.

सुशील रिंकू जालंधर से आप सांसद हैं। आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव में रिंकू को फिर से अपना उम्मीदवार घोषित किया है. हालांकि, अब वह बीजेपी में शामिल हो गए हैं.

बता दें कि लुधियाना से कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू कल बीजेपी में शामिल हो गए. श्री राहुल गांधी के करीबी बिट्टू पंजाब दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री विनोद तावड़े की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए। बिट्टू तीसरी बार कांग्रेस सांसद बने हैं. वह वर्तमान में लुधियाना से कांग्रेस का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।