जालंधर में मिला 6 माह का भ्रूण
Punjab ujala news : जालंधर में लैदर कॉम्प्लेक्स के पास गंदे नाले से एक बच्चे का भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। भ्रूण को कुत्ते नोच रहे थे। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस मौके पर पहुंची। मंगलवार रात भ्रूण को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवाया गया।
