Search for:
  • Home/
  • India/
  • 54 साल बाद नवरात्रि से पहले लगेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण

54 साल बाद नवरात्रि से पहले लगेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण

Punjab ujala news : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, एक निश्चित समय पर चंद्र और सूर्य ग्रहण लगते रहते हैं। ग्रहण का प्रभाव पृथ्वी पर मौजूद सभी प्राणियों पर पड़ता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च को लग चुका है। अब साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है। बता दें कि यह ग्रहण 8 अप्रैल 2024 को लगने जा रहा है।

ज्योतिषियों का कहना है कि साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण नवरात्रि से पहले लग रहा है, ऐसा ग्रहण 54 साल पहले लगा था। लगेगा। सूर्य ग्रहण लगने के ठीक एक दिन बाद ही चैत्र नवरात्रि की शुरुआत भी हो रही है। ज्योतिष का मानना है कि नवरात्रि से पहले लगने वाला सूर्य ग्रहण कुछ राशियों के लिए बहुत ही लाभदायक रहेगा। साथ ही उन राशियों की किस्मत भी बदल सकती है। तो आज इस खबर में जानेंगे की सूर्य ग्रहण का असर किन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा।