पंजाब-हरियाणा में हल्की बारिश का अनुमान
Punjab ujala news : देश के कई राज्यों में गर्मी ने दस्तक दे दी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 26 मार्च तक देश के कई हिस्सों में गरज और बिजली के साथ बारिश की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी हल्की बारिश और बर्फबारी की भविष्यवाणी की है.
गर्म और आर्द्र मौसम के बारे में बात करते हुए, आईएमडी ने कहा कि अगले चार दिनों के दौरान रायलसीमा, केरल, माहे, सौराष्ट्र और कच्छ और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में इसके बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 23 से 26 मार्च के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश और अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान लगाया है। इसके अलावा असम और मेघालय में 23 और 25 मार्च को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
