Search for:
  • Home/
  • Crime/
  • जालंधर की महिला से 4.50 लाख की ठगी

जालंधर की महिला से 4.50 लाख की ठगी

जालंधर में एक महिला को कनाडा भेजने के नाम पर ट्रैवल एजेंट ने लाखों रुपए ठग लिए। महिला की शिकायत पर थाना नवी बारादरी पुलिस ने अर्बन एस्टेट के रहने वाले आरोपी सिद्धार्थ कटारिया के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। बस स्टैंड के पास स्थित वासल मॉल में आरोपी ग्लोबल इंनोवेटिव इमिग्रेशन एंड प्लेसमेंट के नाम से ट्रैवल एजेंसी चलाता है। आरोपी के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं।