Search for:
  • Home/
  • India/
  • पीएम मोदी ने की मॉस्को आतंकी हमले की निंदा

पीएम मोदी ने की मॉस्को आतंकी हमले की निंदा

Punjab ujala news : रूस की राजधानी मॉस्को के उत्तरी क्रास्नोगोर्स्क में क्रोकस सिटी कॉन्सर्ट हॉल के अंदर हुए बडे़ आतंकी हमले ने दुनिया भर को स्तब्ध कर दिया है. रूसी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, इस हमले में कम से कम 70 लोगों की मौत हो गई, जबकि घायल हुए 115 लोगों में से करीब 60 की हालत गंभीर है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत दुनिया भर के तमाम नेताओं ने इस आतंकी हमले की निंदा करते हुए रूस के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है.

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘हम मॉस्को में हुए जघन्य आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हैं. हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं. दुख की इस घड़ी में भारत रूसी संघ की सरकार और लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है.’उधर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भी इस आतंकवादी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है. महासचिव के उप प्रवक्ता फरहान हक ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, मॉस्को के बाहर एक कॉन्सर्ट हॉल में आतंकवादी हमले की ‘कड़े शब्दों में’ निंदा करते हैं.