Search for:
  • Home/
  • Crime/
  • केजरीवाल दिल्‍ली के CM पद से इस्‍तीफा दें, पढ़े

केजरीवाल दिल्‍ली के CM पद से इस्‍तीफा दें, पढ़े

Punjab ujala news : सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद अब इसे लेकर दिल्‍ली हाईकोर्ट में एक याचिका लगाई गई है. याचिका हिन्‍दू सेना की तरफ से लगाई गई है, जिसमें यह कहा गया है कि प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तारी के बाद भी सीएम ने पद से इस्‍तीफा नहीं दिया है. हाईकोर्ट से यह मांग की गई है कि सीएम केजरीवाल अपने पद से इस्‍तीफा दें. केजरीवाल की गिरफ्तारी दिल्‍ली शराब घोटाले के मामले में हुई है. प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग एक्‍ट के तहत पेश मामले में मुकदमा दर्ज किया है. ईडी का दावा है कि सीएम इस केस में मुख्‍य साजिशकर्ता हैं.

दिल्‍ली की राउज एवेन्‍यू कोर्ट में सीएम केजरीवाल को पेश करते हुए ईडी की तरफ से 10 दिन की रिमांड मांगी गई. कहा गया कि हाईप्रोफाइल मामले में उनसे गहनता से पूछताछ की जानी है. ASG राजू ने कहा कि सीएम की गिरफ्तारी में PMLA के विभिन्न प्रावधानों का पालन किया गया. केजरीवाल को लिखित में अरेस्‍ट की वजह बताई गई है. उनके घरवालों को अरेस्‍ट की जानकारी देने के साथ-साथ उन्‍हें लिखित में इस बारे में बताय गया है. ईडी का दावा है कि सीएम ने पेश मामले में साउथ ब्‍लॉक के साथ साठगांठ की.