Search for:
  • Home/
  • Crime/
  • पंजाब : फर्जी विजिलेंस इंस्पेक्टर गिरफ्तार

पंजाब : फर्जी विजिलेंस इंस्पेक्टर गिरफ्तार

Punjab ujala news :  लुधियाना में पुलिस ने फर्जी विजिलेंस इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी बनकर लोगों के साथ ठगी कर रहा था। आरोपी की पहचान ईशर नगर के रहने वाले हरमनप्रीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से इंस्पेक्टर की वर्दी भी बरामद की है।

सदर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि खुद को विजिलेंस अधिकारी बताने वाला व्यक्ति गिल गांव के नजदीक गाड़ी में घूम रहा है। ASI हरबंस सिंह की टीम ने नाकाबंदी कर उक्त व्यक्ति को रुकवाया। पूछताछ में व्यक्ति ने खुद को विजिलेंस इंस्पेक्टर बताया।पुलिस ने सख्ती ने पूछताछ की तो उसने बताया कि वह लोगों पर रौब डालने और ठगी करने के लिए फर्जी इंस्पेक्टर बना था।