गैंगस्टर प्रसाद पुजारी को चीन से मुंबई डिपोर्ट किया गया
Punjab ujala news : मुंबई क्राइम ब्रांच को आज बड़ी सफलता मिली। मोस्ट वांटेड गैंगस्टर प्रसाद पुजारी को चीन से मुंबई डिपोर्ट कर दिया गया है। प्रसाद 20 साल से फरार था और इंटरपोल ने उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया था। एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारी कल गैंगस्टर प्रसाद पुजारी को चीन से मुंबई लाए। 2020 में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गैंगस्टर प्रसाद पुजारी की मां इंदिरा विट्ठल पुजारी को जबरन वसूली के एक मामले में गिरफ्तार किया था। गैंगस्टर पुजारी पर मुंबई में हत्या और लोगों को धमकी देने के कई आरोप हैं। प्रसाद पुजारी मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच से बचकर चीन भाग गया। पुलिस के मुताबिक, उनकी मां इंदिरा (62) और दो अन्य पर मुंबई के एक बिल्डर से 10 लाख रुपये की फिरौती मांगने का आरोप है.
