जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल
Punjab ujala news : जालंधर सहित आसपास के इलाकों में आज सुबह 6 बजे के करीब तेज बारिश ने दस्तक दी। इस मौसम में रिकार्ड 22 एम.एम. बारिश का होना रूटीन से हटकर हुई बारिश की श्रेणी में आता है। बारिश के बाद अधिकतम तापमान 17 डिग्री के आसपास दर्ज हुआ है जबकि पिछले दिनों धूप निकलने के बाद तापमान 21 डिग्री को पार कर गया था। वहीं आज का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ऊपर रहा जबकि पिछले दिनों न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक गिर गया था। इस बारिश से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में मात्र 7 डिग्री का अंतर रह गया है, जिसके चलते रात को पड़ने वाली भीषण सर्दी से निजात मिली है। विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश के बाद धूप न निकलने से फिलहाल दोपहर के समय तापमान कम रहेगा। अब आने वाले दिनों में मौसम पूरी तरह से खुल जाएगा और सर्दी कम होने लगेगी। बारिश के बाद चल रही ठंडी हवाओं के चलते दोपहर में भी सर्दी का असर देखने को मिला।
