Search for:
  • Home/
  • Crime/
  • जालंधर में एक्सीडेंट कर भागा ऑडी ड्राइवर अरेस्ट

जालंधर में एक्सीडेंट कर भागा ऑडी ड्राइवर अरेस्ट

Punjab ujala news : जालंधर में विधिपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास हुए एक्सीडेंट के मामले में पुलिस ने फरार ऑडी कार के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान बटाला के रहने वाले गुरप्रीत सिंह उर्फ अमरजीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस गुरप्रीत को आज कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई थी। इनके शवों का पोस्टमार्टम आज होगा।