मुक्तसर में सड़क हादसा: तीन युवकों की मौत
Punjab ujala news : मुक्तसर के गांव कोटली देवन के मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौत हो गई। मृतक मजदूरी करते थे और मंगलवार देर शाम करीब सात बजे दिहाड़ी कर घर लौट रहे थे। मृतकों की पहचान हरजिंदर सिंह पुत्र भोला सिंह, भूपिंदर सिंह पुत्र शमिंदर सिंह व इकबाल सिंह पुत्र परविंदर सिंह निवासी कोटली देवन के रूप में हुई है। मृतकों की आयु 18 से 20 वर्ष की हैं। तीनों कुंवारे थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
