Search for:
  • Home/
  • Political/
  • Republic Day: DGP गौरव यादव ने दिए आदेश, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Republic Day: DGP गौरव यादव ने दिए आदेश, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Punjab ujala news : मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार गणतंत्र दिवस पर शांतिमय जश्नों को यकीनी बनाने के लिए पंजाब पुलिस ने हैडक्वार्टर से अलग- अलग जिलों में सीनियर पुलिस -अधिकारियों को तैनात किया है और सभी स्थानों पर अमन-कानून की स्थिति को यकीनी बनाने के लिए 20000 से अधिक पुलिस मुलाजिमों को इस कार्य में लगाया गया है। पटियाला में होने वाले राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समागम के दौरान पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित राष्ट्रीय झंडा फहराएंगे जबकि मुख्यमंत्री भगवंत मान लुधियाना में राष्ट्रीय झंडा फहराएंगे। इंस्पैक्टर जनरल ऑफ (आई.जी.पी.) पुलिस हैडक्वार्टर डॉ. सुखचैन नीक सिंह गिल ने बताया कि डी.जी.पी. पंजाब गौरव यादव निजी तौर पर गणतंत्र दिवस के सुरक्षा प्रबंधों की निगरानी कर रहे हैं और इस मंतव्य से उनकी तरहफ ए. डी.जी.पी. लॉ एंड आर्डर अर्पित शुक्ला को नोडल अफसर नियुक्त किया गया है जिससे सभी स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंधों को यकीनी क बनाया जा सके।