पंजाब कैबिनेट की मीटिंग आज
Punjab ujala news : पंजाब के सीएम भगवंत मान की अध्यक्षता में आज बुधवार को कैबिनेट मीटिंग होगी। इसमें राज्य में गिरते भू जल स्तर को रोकने और गैर सिंचाई कामों के लिए चार्ज पॉलिसी को मंजूरी मिलने की संभावना है। इसके तहत उद्योगों व व्यापारिक कामों के लिए सस्ते दामों पर नहरी पानी मुहैया करवाया जाएगा। ताकि गिरते भू जल स्तर को रोका जा सकें। जल संभाल नीति -2024 को मीटिंग में मंजूरी दी जा सकती है। इसके अलावा दिल्ली की तर्ज पर सड़क हादसों में घायल होने वाले लोगों की तुरंत सहायता के लिए फरिश्ते स्कीम को मंजूरी दी जाएगी।
