Search for:
  • Home/
  • Crime/
  • जालंधर में 3 युवकों ने महिला से बर्बरता

जालंधर में 3 युवकों ने महिला से बर्बरता

Punjab ujala news : जालंधर में 3 युवकों ने महिला को नग्न कर जमकर पीटा। उसके प्राइवेट पार्ट समेत अन्य जगह पर लात-घूंसे बरसाए। महिला को उन्होंने बालों से पकड़ा हुआ था। आरोपियों ने महिला के प्राइवेट पार्ट पर लात मारने की 2 वीडियो भी बनाई और फिर उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।महिला आरोपियों को पैसे देने तक की बात कहती रही, लेकिन उन्होंने एक न सुनी और मारपीट करते रहे। पुलिस जांच में पता चला है कि ये वीडियो करतारपुर के पास देर रात एक खेत में बनाए गए हैं। हालांकि अभी ये खुलासा नहीं हुआ कि ये वीडियो कब के हैं। महिला द्वारा भी शिकायत किसी भी थाने में नहीं दी गई है।